मुजफ्फरपुर, जाप्र : प्रोफेसर साहब को अब हर दिन कॉलेज जाना पड़ेगा।
कॉलेज में घंटी रहे ना रहे, उन्हें कॉलेज जाना पड़ेगा। सरकार उनकी उपस्थिति
को लेकर सख्त है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस शिव कुमार ने हाजिरी
व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। विभाग के निर्णय से कॉलेज
शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गयी है।
क्या है हाजिरी व्यवस्था : कॉलेज आने वाले शिक्षकों को हर दिन हाजिरी बनाना होगा। उपस्थिति पंजी में आने-जाने का समय अंकित होगा। इसे प्राचार्य द्वारा मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
केके पाठक ने की थी व्यवस्था
पूर्व शिक्षा सचिव केके पाठक ने इस व्यवस्था की शुरुआत की थी। हाजिरी को प्रत्येक दिन प्राचार्य विभाग को प्रेषित करते थे। इस भय से कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार शुरू हो गई थी। लेकिन उनका तबादला होते ही व्यवस्था ठंडे बस्ते में चली गई।
फिर से क्यों देना पड़ा आदेश प्रधान सचिव की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा व मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक हुई थी। इसमें खुलासा हुआ कि प्रोफेसर हाजिरी नहीं बनाते हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि हर हाल में हाजिरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

No comments:
Post a Comment