Thursday, 21 June 2012

बिहार का एक और छोरा बना केबीसी-5 में 'करोड़पति'

लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति पर एक और प्रतियोगी ने बड़ा इनाम जीता है। बिहार में पटना के रहने वाले अनिल कुमार सिन्हा ने शो पर एक एक करोड़ रुपए जीते हैं। इसे नौ नवंबर को टीवी पर दिखाया जाएगा।


अनिल कुमार सिन्हा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करते हैं। पुरस्कार जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनिल ने कहा, “मैं 11 सालों से कोशिश कर रहा था पर मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन मैं निराश नहीं हुआ, मैं हमेशा पॉज़िटिव सोचता हूँ, मेरा बल्ड ग्रुप भी बी पॉज़िटिव है। प्रतिभा कभी भी समय और जगह की मोहताज नहीं होती है।”


अभी कुछ दिन पहले ही कौन बनेगा करोड़पति पर एक प्रतियोगी सुशील कुमार ने पाँच करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि जीती है। सुशील का नाता भी बिहार से है। वे चंपारण से आते हैं और पेशे है शिक्षक हैं।


कौन बनेगा करोड़पति के विभिन्न संस्करणों को मिला लें तो 11 सालों में अनिल शो के सातवें करोड़पति हैं। शो के निर्माता सिद्धार्थ बासू ने बताया कि अनिल ने बहुत अच्छे से सवालों के जबाव दिए।

No comments:

Post a Comment