: सूबे के श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि बिहार
हरित क्रांति की ओर बढ़ रहा है। किसान जोर लगाएंगे तो हरित क्रांति आ सकती
है।
स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में सिग्रीवाल दो दिवसीय कृषि यांत्रिकी
मेला का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान मेला में अधिक से अधिक
लाभ लें। किसान को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र मुहैया कराने के लिए मेला
आयोजित किया गया है। मेला में श्रम संसाधन मंत्री ने किसानों को 51
महेन्द्र ट्रैक्टर एवं 4 जान डीयर ट्रैक्टर की चाबी दी। मेला में पौधा
संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा ने किसानों को कीटनाशक के प्रयोग विधि
की जानकारी दी। इसके पूर्व संयुक्त कृषि निदेशक अरूण कुमार व उप संयुक्त
कृषि निदेशक शिवदत्त सिन्हा ने बुके देकर मंत्री को सम्मानित किया।
मेला में आये किसानों ने बाजार से अधिक मूल्य में समान देने की भी शिकायत की। बसाढ़ी के किसान गुड्डू सिंह ने कहा कि मेले को पंपसेट 23-25 हजार में मिल रहा है। वह बाजार में 15 हजार रुपये में उपलब्ध है। दाम बढ़ाकर अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को 2-3 हजार का घाटा लग रहा है। महाजी के कृष्णा सिंह ने कहा कि फार्म ही नहीं मिल पा रहा है। पकड़ीडीह के भृगुनाथ सिंह ने कहा कि मेला दिखा है। मनोहरपुर के सभापति यादव व अखिलेश्वर राय ने कहा कि मेला में जिंक तक नहीं मिल रहा है। असांव के चन्द्रिका भारती ने कहा कि किसानों को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। कृषि मेला में कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र नाथ उद्यान पदाधिकारी विनोद कुमार महेन्द्रा ट्रैक्टर के प्रोपराइटर उमाकांत सिंह सोलंकी व जान डीयर ट्रैक्टर के प्रोपराइट कन्हैया सिंह उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment