Monday, 9 July 2012

चीनी उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बिहार

समस्तीपुर। बिहार को चीनी एवं गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है। राज्य के गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार सिन्हा ने शनिवार को यहां राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित 'राज्य में चीनी उत्पादन एवं मिलों की वर्तमान स्थिति' विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भूमि गन्ना उत्पादन के दृष्टिकोण से उपयुक्त है और यह प्रदेश की जरूरतों के साथ साथ देश की भी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

इस मौके पर राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने कहा कि बिहार का चीनी उत्पादन के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है। एक समय देश के कुल चीनी उत्पादन का करीब चालीस फीसदी हिस्सा केवल बिहार में होता था। उन्होंने किसानों से अधिकाधिक गन्ने की खेती करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपके फायदे के लिए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अथक मेहनत से गन्ने के कई नये किस्म विकसित की हैं। यदि किसान ²ढ़ निश्चय के साथ गन्ने की खेती में लग जाये तो बिहार इस क्षेत्र में शीघ्र ही आत्मनिर्भर हो जायेगा।

No comments:

Post a Comment