नितीश कुमार और बिहार की तरक्की दिखेगी सिनेमा के पर्दे पर

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अब फिल्मकारों की पसंद बन गये हैं।
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक अब नितीश कुमार के शासनकाल मं बेखौफ
होकर बिहार जा रहे हैं। बिहार की तरक्की तथा नितीश कुमार का बखान अब
भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर नजर आयेगा। नितीश कुमार के शासनकाल में हुए
बिहार की तरक्की पर आधारित एक विशेष गाना फिल्म ‘बजरंग’ में डाला गया है
जिसके बोल हैं ‘ए नितीश काका बिहार के बनाय दा तू जापान...’ इस गाने में
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को भाषण देते दिखाया जाएगा। इस फिल्म
‘बजरंग’ का निर्माण जाने माने भोजपुरी फिल्म निर्माता जे.पी. सिंह ने किया
है जिनकी फिल्म ‘पायल’ तथा ‘गईल भईंसिया पानी में’ ने सफलता का नया रिकार्ड
बनाया। इस फिल्म में नितीश कुमार के भाषण का एक हिस्सा दिखाया जायेगा
जिसमें नितीष कुमार लोगों को संबोधित करते दिखेंगे। इस फिल्म का प्रदर्शन
जल्द ही बिहार सहित पूरे देश में होने जा रहा है। इस फिल्म में भोजपुरी
सुपर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा संजय पांडे, जय सिंह, उमेश
सिंह, रमेश दुबे, सीमा सिंह, वैभव राय तथा मास्टर वरुण सिंह की मुख्य
भूमिका है। इस फिल्म के निर्देशक हैं नंद किशोर महतो। गुरुजी फिल्म्स
इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म ‘बजरंग’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश और
बिहार के वास्तविक लोकशनों पर की गयी है। फिल्म के निर्माता जितेन्द्र
प्रताप सिंह कहते हैं ‘बजरंग’ एक्शन के साथ-साथ रोमांस तथा काॅमेडी का
भरपूर मसाला है। फिल्म के निर्देशक नंद किशोर महतो कहते हैं ‘बजरंग’ पर
निर्माता जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। नंद
किशारे महतो की जितेन्द्र प्रताप सिंह के साथ यह तीसरी फिल्म है। इस फिल्म
को लेकर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह भी काफी उत्साह में हैं। इस फिल्म के
लिए पवन सिंह ने खूब मेहनत किया है। फिल्म के खलनायक संजय पांडे की सुनें
तो निर्माता जितेन्द्र प्रताप सिंह के कैंप में मेरी ये पहली फिल्म है।
काफी मजा आया इस फिल्म में काम करके। इसी तरह खलनायक जय सिंह भी फिल्म
‘बजरंग’ और इसकी पूरी टीम की तारीफ कहते हैं। फिल्म के गीत जहांगीर आरजू,
मुन्ना दुबे और विनोद पासवान ने लिखा है जबकि संगीत दिया है ओम झा ने।
फिल्म की कहानी लिखी है संतोष मिश्रा ने। ‘बजरंग’ जल्द ही प्रदर्शित
होनेवाली है।
No comments:
Post a Comment